फ्लोरिडा गोलीकांड में पांच की जान गई

By: Jan 8th, 2017 12:02 am

वाशिंगटन — अमरीका के फ्लोरिडा राज्य में फोर्ट लॉडरडेल हालीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। खबर के अनुसार इस गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गोलीबारी करने वाले हमलावर की पहचान 26 वर्षीय एस्टेबन सेंटियागो के रूप में की गई है। फ्लोरिडा से अमरीकी सीनेट के सदस्य बिल नेल्सन के एक प्रवक्ता ने परिवहन सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के ट््विटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट के अनुसार टर्मिनल-2 पर गोलीबारी हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App