बारिश से ऊना ठंड की चपेट में

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

ऊना —  ऊना ठंड की चपेट में आ गया है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जिला में लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ऊपरी हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर ऊना जिला में भी देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के चलते ऊना डिपो की कई बसें भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि सोमवार को भी जिला में बारिश हुई है, लेकिन उसके बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे कुछ हद तक लोगों को ठंड से राहत मिली है, वहीं दिन के समय तापमान बराबर ही बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जिला में न्यूनतम 9.6 और अधिकतम 18.2 दर्ज किया गया है। इससे पहले यह तापमान कम था, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उधर, इस बारे में मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 दर्ज किया गया है। उन्होंने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। ऊना में करीब तीन माह बाद बारिश हुई थी। पिछले करीब एक सप्ताह पूर्व जो बारिश हुई थी, उस बारिश ने एक दशक पूर्व का रिकार्ड तोड़ा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App