बेररियां को मिला पुल

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

जोल  —  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सड़क मार्गों पर करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप कुमार ने ग्राम पंचायत बेररियां में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। इसका सारा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश सरकार को जाता है। भाजपा के नेता क्षेत्र में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। भाजपा नेता आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक कुलदीप कुमार ने 20 लाख से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। वहीं, महावीर युथ क्लब बेररियां, कैयजन यूथ क्लब चौकीमन्यार के प्रधान अतुल ठाकुर के द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने युवा क्लब की मांग पर स्कूल मैदान को समतल व क्रिकेट किट, 5100 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में भेंट किए। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा क्लब प्रधान तरुण शर्मा, सुरेंद्र, अशोक चौधरी, अतुल ठाकुर, राकेश, देश राज, सुनीता देवी, फरियाद मोहम्मद, सुदर्शन ठाकुर व विजय शर्मा आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App