बौनों का गांव

By: Jan 7th, 2017 12:02 am

इंटरनेट और सोशल मीडिया के आने से अब देश-विदेश की अजीबोगरीब जानकारियां बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। मगर पहले ऐसी जानकारियां एकत्रित करने के लिए पता नहीं कितने घंटे किताबें खगालनी पड़ती थीं। चीन में एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां सभी लोगों का कद बहुत ही छोटा होता है। चीन के शिचुआन प्रांत में स्थित इस गांव में अधिकतर लोगों की लंबाई दो फुट एक इंच से लेकर तीन फुट दस इंच तक ही होती है। अब यह छोटा कद ही इस गांव की पहचान बन गया है। दरअसल यहां पर हर बच्चे की लंबाई पांच से सात वर्ष की उम्र के बाद रूक जाती है। उनका कद उनकी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ता। कुछ बच्चों की लंबाई मात्र दस वर्ष के बाद ही रूक जाती है। इस गांव में सबसे पहला केस 1991 में हुआ, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान हो गई। फिर धीरे-धीरे यह पूरा गांव इस बीमारी की चपेट में आ गया। इस समस्या को सुलझाने के लिए यहां कि मिट्टी, पानी, हवा, वातावरण, आदि का कई बार अध्ययन किया जा चुका है, लेकिन इस समस्या को खोजने में वह नाकाम रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद से यहां के लोगों में यह समस्या उत्पन्न हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App