ब्याज तो मिला नहीं एक लाख भी गंवाए

By: Jan 7th, 2017 12:05 am

सोलन   —  सोलन थाना के तहत पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। एक निजी कंपनी के एजेंट ने 18 हजार रुपए प्रतिमाह ब्याज दिए जाने के बाद पर महिला से एक लाख रुपए की ठगी की है। जानकारी के अनुसार  उदय विहार सोलन की रहने वाली लक्ष्मी भारती ने रिपार्ट दर्ज करवाई है कि 30 जुलाई, 2016 को उसने एक लाख एक निजी कंपनी के एजेंट धर्म सिंह के पास जमा करवाए थे।  उस व्यक्ति ने उसे कहा था कि इन पैसों के बदले में उसे कंपनी द्वारा 18 हजार रुपए प्रतिमाह ब्याज दिया जाना था। कई माह बाद भी उसके खाते में ब्याज की राशि जमा नहीं हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने एक लाख रुपए वापस मांगे तो वह देने से भी मना कर दिया। एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App