ब्रह्मपुखर में फूंका भाजपा का पुतला

By: Jan 10th, 2017 12:07 am

newsनम्होल —  ब्रह्मपुखर के दयोथ चौक पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जला कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक रणधीर शर्मा से पूछा है कि सदर विधायक पर आरोप लगाने से पहले उन्हें स्वयं के द्वारा किए गए क्रिया क्लापों पर भी नजर डाल लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं भगत वर्मा, सतपाल शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता, प्रेम रावत, सुरेंद्र, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी राम शर्मा, नरेश शर्मा, चेतराम, मुकेश शर्मा, मदन कौशल, अभिषेक, रवि मुकेश, चौधरी, नरेंद्र सिंह, गीता राम, रूपचंद, अमर सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, बलदेव, राम किशन, पवन शर्मा, युवराज, विकास, किशोर, राम, कृष्ण, कमल, सुरेंद्र भड़ोल, राजेंद्र ठाकुर, संजु  व रामपाल ने कहा कि विधायक रणधीर शर्मा स्वयं असमाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उनके भाई द्वारा अस्पताल में चिकित्सक के साथ की गई कार्रवाई बारे में भी सब जानते हैं। गुंडागर्दी के इतने कारनामों को अंजाम देने वाले आज सदर विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App