भीड़ देख सीएम गदगद

By: Jan 25th, 2017 12:07 am

newsकुल्लू  —   पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर बाद कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। भारी बारिश के बीच भी नगर परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ढालपुर चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत  किया। यहां नगर परिषद की अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष करुण विराट महंत ने मुख्यमंत्री को फूलमालाएं पहनाईं। वहीं, इससे पहले युवा कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र के महासचिव करुण विराट महंत  सहित कांग्रेस युवा ने भी कुल्लू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, इससे पूर्व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भुंतर एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री का  कुल्लवी वाद्ययंत्र की थाप के साथ जोरदार स्वागत किया। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के वेलकम को यहां पहुंचे हुए थे। भारी बारिश के बीच कांग्रेसी नेता नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत को भारी संख्या में स्वागत  के लिए खड़ा देख यहां मुख्यमंत्री भी गदगद दिखे। मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं के जोश को यहां खूब बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने बारिश के साथ-साथ फूलों की भी मुख्यमंत्री पर वर्षा की। वहीं, दूसरी ओर कुल्लू पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हालांकि मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब था। ऐसे में मुख्यमंत्री के देरी से कुल्लू पहुंचने की बात की जा रही थी, लेकिन दोपहर बार खुले मौसम के बाद बिलासपुर से मुख्यमंत्री वाई एयर भुंतर के लिए रवाना हुए, जहां  मुख्यमंत्री दोपहर बाद कुल्लू पहुंचे। मुख्यमंत्री बुधवार को ढालपुर मैदान में मनाए जा रहे राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे। इस दौरान वह परेड की सलामी लेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ ये रहे मौजूद

कुल्लू पहुंचने पर मुख्यमंत्री के साथ उनके मुख्य सलाहकार टीजी नेगी, मंत्री कर्ण सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर सिंह गौड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरिचंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App