भ्रष्टाचार का खात्मा करने उतरीं दादी

By: Jan 27th, 2017 12:02 am

आगरा — उत्तर प्रदेश के आगरा जिला के खैरागढ़ विधानसभा सीट से 95 वर्षीय महिला ने नामांकन भरा है। माना जा रहा है कि वह प्रदेश की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी होंगी। आक्रामक तेवर दिखाते हुए इस बुजुर्ग महिला ने कहा कि अगर लोग बातों से नहीं सुधरेंगे तो उन्हें लट्ठ से सुधारूंगी। जलदेवी नाम की यह बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर अपना परचा भरने के लिए निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App