महिला के पेट निकाली अढ़ाई किलो की रसौली

By: Jan 22nd, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब— उत्तराखंड के विकासनगर में लाइन जीवनगढ़ में स्थित कालिंदी अस्पताल व रिसर्च संस्थान ने इस बार एक महिला को नया जीवन दिया है। पेट में अढ़ाई किलो की रसौली होने के बाद जीने की आस छोड़ चुकी एक महिला मरीज का संस्थान की महिला रोग विशेषज्ञ ने सफल सर्जरी कर पेट से अढ़ाई किलो की रसौली निकाली है। इस सफल आपरेशन के बाद संस्थान की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब महिला सुखी जीवन जी रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल में एक महिला रोगी पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रिया ने महिला रोगी की जांच की। जांच के बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने को कहा। उसके बाद महिला ने अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड करवाया और रिपोर्ट डा. संस्कृति प्रिया को दिखाई। डा. प्रिया को जैसा अंदेशा था वही हुआ। रिपोर्ट से पता चला कि महिला के पेट में करीब अढ़ाई किलो की रसौली है। डा. प्रिया ने महिला रोगी को बताया कि उसके पेट में रसौली है तथा इसे आपरेशन करके निकाला जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने भी महिला को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सर्जरी करने की सलाह दी गई। परिजनों ने उक्त योजना के तहत सारी औपचारिकताएं पूरी की और उसके बाद आपरेशन किया गया। इस सर्जरी में अनुभवी चिकित्सक डा. संस्कृति प्रिया ने महिला के पेट से सफल तौर पर रसौली को निकाल दिया। इसके बाद महिला को नया जीवन मिल गया। इस सफल आपरेशन के लिए महिला के परिजनों ने भी अस्पमाल प्रबंधन और डा. संस्कृति प्रिया का आभार प्रकट किया। महिला अब ठीक है और स्वस्थ जीवन जी रही है। उधर संस्थान के चेयरमैन एसके जैन ने बताया कि उनके अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी हर आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी चिकित्सक मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इस प्रकार के बड़े आपरेशन अस्पताल में किए जाएंगे। गौर हो कि हाल ही में कालिंदी अस्पताल ने पांवटा साहिब में भी अपना एक क्लीनिक खोला है जहां पर हर दिन अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App