महिला मंडलों को बांटी सिलाई मशीनें

By: Jan 19th, 2017 12:05 am

मनाली  —  ‘ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट’ ‘हंस फाउंडेशन’ के सहयोग से गरीबों का सहारा बन गया है। ट्रस्ट द्वारा बुधवार को जगतसुख गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मंडलों, युवक मंडलों व गरीबों को जरूरत का सामान वितरित किया गया। ट्रस्ट गरीब वर्ग के लोगों का इलाज करवाने और गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ घाटी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्राथमिकता दे रहा है। समाज के उत्थान में बेहतरीन भूमिका रहे ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्टी एवं विधायक गोविंद ठाकुर ने बुधवार को हंस फाउंडेशन हिमाचल के प्रभारी परविंद्र बिष्ट के सहयोग से वशिष्ठ, प्रीणी, जगतसुख व खखनाल-गोजरा पंचायत के महिला मंडलों, युवक मंडलों व गरीब वर्ग के लोगों सहित पलचान, बुरुआ और शनाग पंचायत के महिला मंडलों को भी सामान भेंट किया। कार्यक्रम में ब्राहमण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। श्री बिष्ट की उपस्थिति में विधायक गोविंद ठाकुर उनकी धर्म पत्नि रजनी ठाकुर, भाई तारा चंद व जगदेव, छविंद्र ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, महेश ठाकुर ने लोगों को जरूरत का सामान भेंट किया। महिला मंडलों को सिलाई मशीनें, ढोलकी, चिमटा, हरमोनियम भेंट किया। युवाओं को क्रिकेट किट, बालीबाल, फुटबाल और बास्केटबाल भेंट किए, जबकि सैंकड़ों की संख्या में गरीब लोगों को कंबल भी बांटे। मुख्यातिथि रमेश शर्मा ने कहा कि हंस फाउंडेशन और ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट कुल्लू घाटी में नेक कार्य कर रहे हैं। हंस फाउंडेशन हिमाचल प्रभारी बिष्ट ने कहा कि ‘ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर’ ट्रस्ट के माध्यम से समाज के गरीब वर्ग की यथा संभव सहायता की जाएगी। विधायक गोविंद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे। महिलाओं को हस्तशिल्प परिधानों की ट्रेनिंग  और मशीनें व धागा भी निःशुल्क दिया जाएगा। इस दौरान जटेहड़ बिहाल गोसदन के संचालन के लिए पांच लाख का चेक भी भेंट किया गया। इस अवसर पर मीरा शर्मा, शलीणी, सुरेंद्र भोला, जोग राज राणा, जीवन नेगी, हीरा लाल कायस्था, विद्या प्रकाश, रोशन शर्मा, चमन कपूर, मनोज कुमार, ठाकुर दास, अखिलेष कपूर, सुनील कारवां, प्रवीण कायस्था, स्वरुप शर्मा उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App