मिलों ने पैदा की 9.20 लाख क्विंटल चीनी

By: Jan 13th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा में चालू पिराई मौसम के दौरान सहकारी चीनी मिलों द्वारा अब तक 104.77 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9.20 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके अलावा असंध चीनी मिल ने 8.10 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 67.200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 18.60 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके उपरांत सहकारी चीनी मिल महम ने 12.90 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.06 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 12.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.04 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल कैथल ने 11.14 लाख क्ंिवटल गन्ने की पिराई करके 1.02 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 10.88 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 91.050 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 8.79 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 77.300 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 8.72 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 80,225 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 8.50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 76,925 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल पलवल ने 7.26 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 59.850 क्विंटल चीनी और करनाल सहकारी चीनी मिल ने 5.27 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 47.160 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों की औसत शुगर रिकवरी 9.31 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शाहबाद, गोहाना तथा रोहतक चीनी मिलों द्वारा अब तब 1.98 करोड़ यूनिट बिजली व असंध चीनी मिल द्वारा 7.05 लाख यूनिट बिजली निगमों को दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App