मूसलाधार बारिश…जबरदस्त जाड़ा

By: Jan 8th, 2017 12:05 am

ऊना – ऊना में लंबे अरसे बाद हुई बारिश राहत लेकर आई है। बारिश से जहां जिला में मौसम ठंडा हो चुका है, वहीं किसान भी बेहद खुश हैं। इसके अलावा जिला में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आम लोग जहां ठंड के चलते घरों में दुबके हुए हैं, वहीं बाजार में कई दुकानदार आग का अलाव सेंकर समय व्यतीत कर रहे हैं। एक तरह से सर्दी की पहली बारिश सभी के लिए वरदान साबित हुई है। जिला में लगातार दो दिन तक बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रात के समय 24.6 मिलीमीटर और दिन में 6.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात को 13.2 डिग्री सेल्सियस और दिन में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। बारिश से पहले जहां तापमान ज्यादा था, लेकिन बारिश होने के बाद तापमान कम हुआ है। साथ ही कुछ ही दिनों और भी बारिश हो सकती है। हालांकि लंबे समय से जिला में बारिश नहीं हुई थी, जिसके चलते किसानों को नुकसान होने के साथ ही बीमारियों का भी ग्राफ बढ़ रहा था, लेकिन अब किसानों को भी राहत मिल गई है। बारिश होने से दुकानदार भी खुश हो गए हैं।

शीतलहर का प्रकोप

मौसम ठंडा हो चुका है। आगामी दिनों में भी मौसम विभाग ने और भी अधिक मौसम ठंडा होने से शीतलहर की संभावना जताई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App