मोदी की बातों पर लोगों को अब भरोसा नहीं
Jan 1st, 2017 12:01 am
नई दिल्ली– कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से बैंकों से साप्ताहिक नकदी निकासी की सीमा को हटाने की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि नोटबंदी के बाद पिछले पचास दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर लोगों का भरोसा खत्म हुआ है। श्री गांधी ने एटीएम से नकदी निकासी की सीमा बढ़ाने और निकासी की पहले तय साप्ताहिक सीमा बरकरार रखने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा जारी अधिसूचना की आलोचना करते हुए ट््वीट में कहा कि बैंकों से सप्ताह में नकदी निकासी की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
