युवक मंडलों को दिया सम्मान

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

आनी  —  खंड विकास अधिकारी डा. जगदीप सिंह कंवर ने बताया कि खंड की 32 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन, भांग उखाड़ों अभियान सहित पंचायत व गांवों में जागरूकता अभियानों में विभिन्न युवक मंडलों के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई है। युवक मंडलों को प्रोत्साहित करने के लिए खंड आनी के स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले युवक मंडलों को प्रशस्तीपत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि युवक मंडल शमेशा के युवाओं ने मिलकर स्वच्छ भारत मिशन, भांग उखाड़ों अभियान में सबसे अधिक कार्य किया है। युवक मंडल शमेशा के प्रधान तिलकराज शर्मा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा युवक मंडल नालदेरा के टिंकू शर्मा, युवक मंडल मियून के प्रधान प्रकाश ठाकुर, युवक मंडल चवाइधार के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा व ंपचायत की बैठकों में स्वच्छ भारत मिशन आदि अभियान के प्रति जागरूक कर रहे है। बीडीओ ने युवक मंडल शमेशा व अन्य सभी युवक मंडलों को पंचायत व गांव में स्वच्छ भारत मिशन व अन्य अभियान में अहम भूमिका निभाने पर बधाई दी। इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App