रंग बदलती है बिल्ली

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

NEWSगिरगिट की यह खासियत होती है कि वह अपना रंग बदल सकता है। वह जिस स्थान पर बैठा होता है, अपना रंग वैसा ही कर लेता है। मगर क्या आपने किसी ऐसी बिल्ली के बारे में भी सुना है, जो गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। गुजरात के अंकलेश्वर की शिवदर्शन कालोनी में रहने वाले गायकवाड़ परिवार के पास ऐसी ही एक बिल्ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, बिल्ली के शरीर पर अकसर त्रिशूल, गदा, सिख समुदाय के धार्मिक चिन्ह और अल्लाह भी लिखा हुआ नजर आता है। गुजरात के अंकलेश्वर की शिवदर्शन कालोनी में रहने वाले किशोर गायकवाड़ बताते हैं कि वह 2013 में मुंबई गए थे। एक मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ बच्चे एक बिल्ली को पत्थर से मार रहे थे। किशोर से देखा नहीं गया और वह बिल्ली को उन बच्चों से बचाकर अपने घर ले आए। घर लाने के बाद उन्हें पता चला कि यह बिल्ली अन्य बिल्लियों से कुछ खास है। दरअसल यह बिल्ली अपना रंग बदल लेती है। इसके शरीर पर कभी-कभी हिंदू, सिख और मुस्लिम धर्म के धार्मिक चिह्न भी दिखाई देने लगते हैं। इस बिल्ली की खासियत जानने के बाद कई लोगों ने इस बिल्ली को खरीदने की पेशकश भी की, लेकिन किशोर ने इस बिल्ली को बेचने से मना कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों ने इस बिल्ली की कीमत 55 करोड़ रुपए तक लगा रखी है। सुबह बिल्ली के शरीर का रंग रोजाना की तरह सामान्य रहता है। दिन चढ़ने के साथ-साथ इसका रंग हल्का भूरा होने लगता है। दिन के तीन से चार बजे के बीच शरीर का रंग हल्का पीला हो जाता है और शाम तक डार्क शेड नजर आता है और रात में हल्का काला हो जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App