राजा का तालाब को पीएचसी

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

राजा का तालाब – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें दीं। शनिवार को उन्होंने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम चरण के कार्यक्रम के दौरान राजा का तालाब में पीएचसी का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने देहरी में स्नातकोत्तर कालेज में 4.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। राजा का तालाब में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्थानीय विधायक व कृषि ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया को फूलमालाओं से लाद दिया। इससे पहले सड़क मार्ग पर लोगों ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया के लिए जगह-जगह बनाए गए द्वारों पर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, राजा का तालाब में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद राजा का तालाब के लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, पूर्व सांसद प्रो. चंद्र कुमार, युवा कांग्रेस नेता अनिल पप्पू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देसराज खट्टा, पूर्व बीडीसी सरूप सिंह पठानिया, सुशील सलारिया, बीडीसी नरेंद्र मनकोटिया, प्रधान पवन राणा व जिलाधीश कांगड़ा, सीएमओ धर्मशाला, बीएमओ फतेहपुर व  डीएसपी नूरपुर आदि अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने  मकर संक्रांति पर इतनी बड़ी सौगात देने पर कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App