राजा का तालाब में गहने साफ

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

राजा का तालाब – पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत पड़ते राजा का तालाब के निवासी कमल किशोर के घर पर दिन दहाड़े सुबह साढ़े दस बजे चोरी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उस समय घर पर कोई नहीं था। घर के मालिक कमल किशोर ने बताया कि वह सुबह अपने किसी यजमान के घर पर पूजा करवाने हेतु चला गया, जब वह 11ः35 पर घर वापस पहुंचा, तो उसने घर के मुख्यद्वार पर लगाई हुई ग्रिल पर लगे ताले को टूटा हुआ पाया, जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान उसने घर पर ताला टूटने की जानकारी तत्काल रैहन पुलिस को दी। थाना प्रभारी नूरपुर ज्ञान चंद ठाकुर तत्काल रैहन पुलिस के साथ मौके स्थल पर पहुंचे। घर के मालिक कमल किशोर के अनुसार उसके सुबह चले जाने के बाद घर पर उसकी लड़की ऋतु थी, जबकि उसकी पत्नी सीमा देवी अपने बेटे बैभव शर्मा के साथ मायके गई हुई थी। घर के मालिक के अनुसार चोरों ने उसके घर से एक सोने की चेन, एक सोने का टीका, दो सोने की अंगूठियां, एक पायल व 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। नूरपुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि तथ्यों को जुटाने का काम किया जा रहा है, जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App