राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

By: Jan 24th, 2017 6:03 pm

LOGO1शिमला— राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 47वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। आचार्य देवव्रत ने शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि गत् 46 वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य देश में अग्रणी बनकर उभरा है। उन्होंने आशा जताई कि हिमाचल समग्र विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश की प्रगति व खुशहाली में योगदान देगा। उन्होंने प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App