राह चलती महिला का पर्स छीना

By: Jan 8th, 2017 12:01 am

ऊना — ऊना शहर के वार्ड नंबर दस में एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने महिला का पर्स छीन लिया। पीडि़ता विजय रानी निवासी भदसाली  मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। इसी दौरान ही चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार विजय रानी शनिवार देर सायं  बैहली मुहल्ला में मंदिर जा रही थी। इसी दौरान एक सुनसान जगह पर उक्त स्कूटर सवार  ने महिला का पर्स छीन लिया। महिला द्वारा छोर मचाने पर एक स्थानीय युवक ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से  फरार होने में कामयाब हो गया।  खबर लिखे जाने तक पीडि़त महिला पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए रवाना हो चुकी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App