रेडक्रास सोसायटी ने बनाए रैन बसेरे

By: Jan 14th, 2017 12:02 am

यमुनानगर के तीन बसेरों में लगभग 100 लोगों के  रहने की व्यवस्था

यमुनानगर— यमुनानगर में रेडक्रास सोसायटी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रैन बसेरे बनाए हैं। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रेडक्रास समिति, यमुनानगर के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में यह बसेरे, कांशीराम मक्खन लाल धर्मशाला, निकट रेलवे स्टेशन यमुना गली यमुनानगर, निरंकारी भवन यमुनानगर के सामने स्थित शुलभ शौचालय के ऊपर तथा बस स्टैंड जगाधरी स्थित शुलभ शौचालय के ऊपर चलाए जा रहे हैं। इन रैन बसेरों में लगभग 100 लोग ठहर सकते हैं। सभी रैन बसेरों में ठहरने के पुख्ता इंतजाम कंबल, दरी, तलाई व रजाई इत्यादि के साथ किया गया है और यह सभी इंतजाम डा.एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में किया गया है। सचिव जिला रेडक्रास समिति यमुनानगर ने इन रैन बसेरों में ठहरे लोगों की हालत को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में लगभग 40 कंबलों का वितरण किया। उपायुक्त डा. एसएस फूलिया के दिशा-निर्देशानुसार इन रैन बसेरों के लिए रजाई, कंबल, तलाई की अपील यमुनानगर-जगाधरी के दानी सज्जनों को की गई थी। दानी सज्जनों ने रैन बसेरों के लिए हेतु लगभग 55 रजाइयां, 15 तलाइयां तथा 80 कंबल संस्था को भेंट किए हैं। भारतीय  रेडक्रास समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ ने 100 कंबल दिए हैं। शुक्रवार शाम को डा.एसए फुलिया, उपायुक्तएवं प्रधान, जिला  रेडक्रास समिति, यमुनानगर लगभग 50 से अधिक कंबलों का वितरण असहाय लोगों को करेंगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App