रैली निकाल महिला अधिकारों पर अलख

By: Jan 23rd, 2017 12:04 am

चंबा —  जागोरी ग्रामीण चैरिटबेल ट्रस्ट की ओर से हाल ही में बंगलूर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में मैहला विकास खंड की गैहरा पंचायत में आई बिल गो आउट कार्यशाला व रैली का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में गैहरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र लाल की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने संबोधन में किशोरियों को पोक्सो एक्ट में उल्लेखित विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं व बच्चियों के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने महिलाओं व युवतियों को अपने साथ होने वाले किसी भी अत्याचार के मामले में न्याय पाने के लिए पुलिस का सहयोग लेने को कहा।  जागोरी संस्था के समन्वयक कुलदीप कुमार ने बताया कि सौ करोड़ उमड़ते लोग अभियान के तहत महिलाओं पर हिंसा  बस अब ओर नहीं को लेकर इस तरह की रैलियों का आयोजन चंबा के गैहरा के अलावा सिरमौर व कांगड़ा जिला में भी किया गया। उन्होंने बताया कि चंबा जिला के मैहला, तीसा, सलूणी व चंबा विकास खंडों के गांवों व स्कूलों में यह मुहिम 14 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को एक सम्मेलन के माध्यम से इस मुहिम पर विराम लगाया जाएगा। इस कार्यशाला व रैली में जागोरी टीम की जिला समन्वयक उमा कुमारी, मखनी व ललिता ने भी मुख्य भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में 60 युवतियों ने हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App