लोगों की सहभागिता बढ़ाने को मंथन

By: Jan 14th, 2017 12:07 am

newsशिमला  – नगर निगम शिमला द्वारा शुक्रवार को स्मार्ट सिटी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता निगम महापौर संजय चौहान ने की और इस कार्यशाला में निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यशाला में स्मार्ट सिटी में शहर की जनता किस तरह का बदलाव चाहती है और कैसे शहर की जनता की सहभागिता इसमें अधिक बढ़ाई जाए। इसकी रूप रेखा तैयार की गई। शुक्रवार से निगम ने मॉलरोड पर इसके लिए एक काउंटर भी स्थापित कर दिया है। स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम ने डोर-टू-डोर अभियान भी शुरू कर दिया है। शहर में इसके लिए निगम एक लाख फार्म बांटेगा, ताकि सुझाव ले सके। शिमला शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम को 79 दिन के भीतर डीपीआर तैयार करनी होगी। पांच जनवरी से 25 मार्च तक शहर के विभिन्न वार्डों में डीपीआर पर काम करना होगा। उसके बाद डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App