विक्रम सिंह एसएसबी में डीआईजी प्रोमोट

By: Jan 10th, 2017 12:03 am

newsसिहुंता —  समोट पंचायत के विक्रम सिंह ठाकुर ने एसएसबी में डीआईजी पद संभाला है। विक्रम सिंह ठाकुर के डीआईजी पद पर पदोन्नति होने से गांव में खुशी की लहर है। विक्रम सिंह इन दिनों एसएसबी के श्रीनगर स्थित प्रशिक्षण कैंप में सेवाएं दे रहे हैं। विक्रम सिंह ठाकुर का जन्म 10 अप्रैल, 1964 को स्व. उर्मिल व श्रीधर के घर हुआ था। टुंडी में आरंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद एग्रीकल्चर साइंस में स्नातक की डिग्री और प्रदेश विश्वविघालय से मैनजमेंट में मास्टर डिग्री पास करने के बाद सरकारी नौकरी हासिल की। बाल्यकाल से ही सेना में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा पाले विक्रम सिंह ने वर्ष 1995 में एसएसबी का कमीशन पाकर सहायक कमांडेंट के पद पर नियुक्ति पाकर अपने सपने को साकार कर लिया। वहीं विक्रम सिंह ठाकुर के बेहतरीन कामकाज को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया। विक्रम सिंह ठाकुर की डीआईजी पद पर पदोन्नित पर मामा भूपेंद्र सिंह चौहान और चमन सिंह चौहान सहित इलाके के लोगों ने मुबारकबाद दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App