शीर्ष नौ कंपनियों का एमकैप 71963 करोड़ रुपए बढ़ा

By: Jan 2nd, 2017 12:05 am

मुंबई — शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सप्ताहांत पर 71963.33 करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे ज्यादा 19620.45 करोड़ रुपए की बढ़त सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी आईटीसी में रही। सप्ताहांत पर इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 292.064.22 करोड़ रुपए हो गया। इसके अलावा टीसीएस, एचडीएफसी, हिंदोस्तान यूनिलिवर (एचयूएल), इन्फोसिस,  कोल इंडिया (सीआईएल), एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण भी बढ़ा है। गत सप्ताह सिर्फ ओएनजीसी का एम कैप घटा है। इस दौरान टीसीएस का एमकैप 14137.82 करोड़ रुपए बढ़कर 465405.23 करोड़ रुपए, एचयूएल का 7650.71 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 274564.66 करोड़ रुपए, सीआईएल का 7386.82 करोड़ रुपए बढ़कर 186222.28 करोड़ रुपए, रिलायंस का 7119.68 करोड़ रुपए बढ़कर 350340.43 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का 5926.85 करोड़ चढ़कर 200108.77 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का 4915.46 करोड़ रुपए बढ़कर 232152.20 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का 4817.40 करोड़ रुपए बढ़कर 307718.15 करोड़ रुपए और एसबीआई का 388.14 करोड़ रुपए बढ़कर 193.875.36 करोड़ रुपए हो गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App