समाणा-कडींगचा पुल के लिए 50 हजार रुपए

By: Jan 25th, 2017 12:05 am

कुल्लू  —  दोघरी गांव में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान में विधायक महेश्वर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पंचायत की समस्याएं रखी, जिसमें कुछ समस्याओं के समाधान को विधायक ने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए। महेश्वर सिंह ने इस मौके पर समाणा-कडींगचा पुल के लिए 50 हजार तथा दोघरी के रास्ते को पक्का करने के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत की। सदर विधायकने नदोघरी,लाईधारंग,जकड़ेहल, पालासेरी सड़क को ट्रेस करने के लिए जल्द ही बजट देने की बात कही है। ग्राम सभा में शिकरत करने के बाद महेश्वर सिंह ने डुघीलग पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी छुरला गांव में सुना। इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर, मानगढ़ पंचायत के प्रधान शरवन लाल, पूर्व उपप्रधान एवं किसान मोर्चा के कुल्लू मंडल अध्यक्ष नानक चंद,  कुबेर सिंह, पंचायत सदस्य वीर चंद, ठाकरी देवी, संजय सिंह, लुबदी देवी,  निदेश ठाकुर, भाजपा कुल्लू मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, शिल्हानाल पंचायत के पूर्व प्रधान वीर सिंह ठाकुर, चुनी लाल ठाकुर तथा भाजपा नेता प्रेम ठाकुर भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App