सावित्रीबाई को डूडल से श्रद्धांजलि

By: Jan 4th, 2017 12:02 am

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने सामाजिक सुधारक सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रंगीन डूडल में सावित्रीबाई व्यापक शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज की सभी वर्गों की महिलाओं को अपने पल्लू में समेटे हुए हैं। सावित्रीबाई फुले का जन्म तीन जनवरी 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था। सावित्रीबाई फुले और उनके पति ज्योतिराव फुले ने भारत में महिला शिक्षा की नींव रखी थी। दोनों ने पहली बार 1848 में पुणे में देश का पहला आधुनिक महिला स्कूल खोला था। सावित्रीबाई फुले और ज्योतिराव फुले ने जातिवाद, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App