सुक्खू के विकास कार्यों से बौखलाए विजय अग्निहोत्री

By: Jan 11th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  —  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा नादौन चुनाव क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल सप्पड़ के सोहारी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जोल सप्पड़ प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व बूथ प्रभारी संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिलाअध्यक्ष इंटक एवं महासचिव जिला कांग्रेस हमीरपुर राजीव राणा उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नादौन विस क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से विधायक विजय अग्निहोत्री बौखलाहट में हैं। वर्तमान विधायक के पास जनता में उछालने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं होता है। इसी कारण वह आम जनता के बीच आधारहीन बयानबाजी में ही व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना किसी भेदभाव के नादौन विस क्षेत्र का विकास करने के प्रयास किए हैं। कांग्रेस महासचिव राजीव राणा ने सोहरी गांव में 13 सदस्यीय मनरेगा ग्राम कांग्रेस कमेटी भी गठित की। इसमें प्रधान राजकुमारी, उप प्रधान सुमन लता, सचिव सुदर्शना कुमारी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर जोल सप्पड़ पंचायत प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, बूथ प्रभारी संतोष कुमार, वार्ड सदस्य सीमा देवी, पूर्व सदस्य संजीव कुमार, सुमन देवी, धनी राम, विनोद कुमार, रमेश आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App