सुजानपुर में दो दिन से ब्लैक आउट

By: Jan 8th, 2017 12:05 am

सुजानपुर – दो दिन से मूसलाधार बारिश से उपमंडल सुजानपुर की बत्ती गुल हो गई है। सुजानपुर की पंचायतों, सुजानपुर शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा शुक्रवार रात से अंधकारमय हो गया है। सुजानपुर को छोड़ बिजली शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। बोर्ड दावा कर रहा है कि विद्युत सप्लाई शनिवार शाम तक पूरे उपमंडल में सही हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शुरू हुई बारिश से बिजली शुक्रवार दिन में ही झटके खाने शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक ही करीब दस से 15 बार विद्युत कट लग गए। शहर के आधे घरों में ही लाइट थी। उपमंडल की अन्य पंचायतों जंगलबैरी, जाखू, बगेड़ा, पलाही, सुजानपुर वार्ड नंबर एक व नौ में बत्ती शनिवार दोपहर तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। उधर, विभाग व उसकी टीम बारिश में भी कार्य कर रही है। आधे से ज्यादा विद्युत सप्लाई शनिवार दोपहर तक बहाल कर दी। खबर लिखे जाने तक विद्युत बोर्ड कर्मी बिजली बहाल करने में जुटे हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App