सोना फिर 29 हजार की ओर

By: Jan 8th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली—स्थानीय मांग में मामूली सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चढ़कर एक महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 28740 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 350 रुपए की तेजी के साथ 40450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में  पीली धातु में तेजी रही। इसकी मुख्य वजह मांग में तेजी रही। हालांकि, यह तेजी बहुत ज्यादा नहीं है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में गिरावट देखी गई। सोना हाजिर 7.6 डालर लुढ़ककर 1,173 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर फरवरी का अमरीका सोना वायदा भी 8.4 डॉलर की गिरावट के साथ 1,172.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, डालर में लौटी तेजी से सप्ताहांत पर पीली धातु कमजोर पड़ी है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर कारोबार की समाप्ति पर 16.46 डॉलर प्रति औंस पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App