सोम सिंह ऊना ब्लॉक किसान सैल के अध्यक्ष

By: Jan 30th, 2017 12:05 am

ऊना  —  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना ब्लॉक किसान कांग्रेस सेल के गठन को अपनी मंजूरी दी है। श्री सुक्खू ने सोम सिंह अटवाल को किसान सेल ऊना सदर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि विजय कुमार राणा बसदेहड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मलूकपुर के पूर्व उपप्रधान काबुल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व तरसेम सिंह हीर मलूकपुर और सर्बजीत सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। रविवार को इन पदाधिकारियों की ताजपोशी पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां सभी को पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा ने हार पहनाकर स्वागत किया।  नियुक्तियों के लिए इन नेताओं ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सतपाल रायजादा, ब्लॉक हजारी लाल धीमान और किसान सेल के जिला अध्यक्ष रोहित भारद्वाज का आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App