सोलन को मिली सात नई यूरोफार बसें

By: Jan 19th, 2017 12:05 am

सोलन  —  एचआरटीसी सोलन डिपो के खेमे में सात यूरोफार बसें जुड़ने के बाद डिपो में नई बसों की संख्या 18 हो गई है। निगम द्वारा इन बसों को लोकल व लंबे रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। गौर रहे कि डिपो में निगम द्वारा दी गई सभी बसें आधुनिक तकनीक से लैस हैं, वहीं इन नई बसों के डिपो में शामिल होने के बाद निगम द्वारा पुरानी बसों को सड़कों से हटाए जाने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सोलन डिपो को सात और नई बसें दी गई हैं, जिसके बाद सोलन डिपो में इन यूरोफार बसों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। निगम को बसें मिलने के बाद इन सभी बसों को रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निगम द्वारा डिपो में और भी नई बसों को शामिल किया जा सकता है। आरएम सोलन डीके नारंग ने बताया कि सोलन डिपो में नई बसों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इन सभी नई बसों को लोकल व लंबे रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

42 और 37 सीटर हैं नई बसें

निगम द्वारा सोलन डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद डिपो में नई बसों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इन नई बसों में सात बसें 42 सीटर हैं व अन्य बसें 37 सीटर दी गई हैं, वहीं इन बसों के डिपो में आने के बाद निगम द्वारा पुरानी बसों को सड़कों से हटाया जा रहा है, जिनकी जगहों पर नई यूरोफोर बसें चलाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोलन डिपो में निगम द्वारा और भी नई बसों को शामिल किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App