हमीरपुर अस्पताल का लैंडलाइन फोन डेड

By: Jan 30th, 2017 12:05 am

हमीरपुर —  क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का लैंडलाइन फोन पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है। अस्पताल से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही। अस्पताल से संबंधित जानकारी के लिए लोगों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद लैंडलाइन सुविधा ठप हो गई है। अस्पताल में फोन करने पर नंबर ऑउट ऑफ आर्डर बताया जा रहा है। बतातें चलें कि अस्पताल में लोगों के लिए लैंडलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। इस नंबर पर अस्पताल से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पिछले करीब चार दिन से लोगों को लैंडलाइन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से खराब पड़े लैंडलाइन फोन की सुविधा जल्द सुचारू करने की मांग की है। इस संदर्भ में अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अर्चना सोनी का कहना है कि जल्द लैंडलाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App