हरिपुरधार में 150, करसोग में फंसे 18 लोग

By: Jan 10th, 2017 12:15 am

बर्फ में अटकी दर्जनों छोटी-बड़ी पर्यटक गाडि़यां, पैदल तय कर रहे मीलों का सफर

newsहरिपुरधार – सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बर्फबारी के कारण हरिपुरधार में करीब 150 पर्यटक फंस गए हैं। बर्फ का दीदार करने के लिए ये लोग विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे हुए हैं। क्षेत्र में जहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, वहीं विद्युत व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति भी बदहाल है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण गिरिपार क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्ग बर्फबारी के कारण अभी भी अवरुद्ध पड़े हुए हैं। उधर, दावा किया जा रहा था कि यातायात के लिए सोलन-मीनस मार्ग बहाल कर दिया गया है, मगर खबर लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App