हरियाणा पुलिस में भरे जाएंगे 59 पद

By: Jan 6th, 2017 12:02 am

यमुनानगर —  पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक पंचकूला के आदेशानुसार जिला यमुनानगर में विशेष पुलिस अधिकारी के 59 पदों की भर्ती प्रक्रिया 14 जनवरी 2017 को प्रातः नौ बजे शुरू की जाएगी। इन पदों पर भूतपूर्व सैनिक तथा हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए कर्मियों महिला, पुरुष, को अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए चयन हेतु भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा-21 के तहत विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इन पदों की नियुक्ति के लिए सात जून, 2016 को विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से दी गई विज्ञाप्ति के अनुसार कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूल ा द्वारा जारी नियम व शर्ते हरियाणा पुलिस की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा पुलिस डॉट गो डॉट इन के जिला पुलिस यमुनानगर के लिंक पर भी देख सकते हैं। इन पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से लेकर 50 वर्ष तक होनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App