हर पंचायत में चलेगा जागरूकता अभियान

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

सुंदरनगर – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी स्टेट कन्वीनर दीपक राठौर ने पत्रकार वार्ता के दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सुंदरनगर में दी। इस अवसर पर जिला कन्वीनर हीर सिंह और बीडी चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का उद्देश्य सत्ता की भागीदारी पंचायत स्तर पर सुनिश्चित करानी है। इसी संदर्भ में पंचायती राज संगठन जागरूकता के जरिए विकेंद्रीयकरण की समृद्धि को बढ़ाना, विकेंद्रीय हस्तांतरण की स्थिति की समीक्षा करना और संगठनात्मक तौर पर संगठन को जिले और राज्य में स्थापित कराने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी हो गया है कि सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान जो भी विकास के कार्य हुए हैं उनको जन-जन तक पहुंचाएं। इस कार्य को पूर्व की तरह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला में नियुक्त कार्यकारिणी के माध्यम से शीघ्र संभालेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App