होली घाटी में बत्ती गुल, लोग परेशान

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

भरमौर – जनजातीय उपमंडल की होली घाटी में विद्युत आपूर्ति के पुनः ठप पड़ जाने के चलते कड़ाके की ठंड के बीच लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। दिन भर बिजली की आंख-मिचौनी रहने के बाद दोपहर यहां पर आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में विद्युत आपूर्ति भी बंद पड़ गई है। अलबत्ता आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में सोमवार की रात भी लोगों को अंधेरे में ही काटनी पड़ी। अहम है कि पूर्व में ज्यूरा के पास हुए भू-स्खलन के चलते घाटी की विद्युत आपूर्ति बंद पड़ गई थी, जिसके बाद करीब साठ घंटों के लंबे अंतराल के बाद घाटी में बिजली की आपूर्ति सुचारू हो पाई थी। सोमवार को ताजा हिमपात होने के बाद घाटी में पुनः ब्लैक आउट वाली स्थिति पैदा हो गई है। हैरानी की बात है कि सर्दियों की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होने के बाद भी विद्युत बोर्ड की ओर से यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की है। सोमवार को भी दोपहर बाद यहां पर बिजली की आपूर्ति बंद होने के बाद सुध लेने बोर्ड का कोई भी कर्मचारी नहंी दिखा। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक शाम साढ़े छह बजे तक यहंा पर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App