100वें जन्मदिवस पर महर्षि महेश को नमन

By: Jan 13th, 2017 12:07 am

newsकांगड़ा  – महर्षि विद्या मंदिर स्कूल कांगड़ा के प्रांगण में कुमारी पूजा शर्मा की अध्यक्षता में महर्षि महेश योगी जी का 100वां जन्म दिवस ज्ञान युग दिवस के रूप में बड़ी श्रदा से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा, एचएएस बलवीर चंदेल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ व सुनील शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें गुरु की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ का आयोजन कर पूर्ण आहुति से कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश के महान संत परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने भारतीय वेदों में निहित ज्ञान को वैज्ञानिक आधार प्रदान करते हुए उसका  प्रचार प्रसार सरल भाषा में पूरे विश्व में कीर्ति स्थापित की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापकगण व अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। इस मौका पर बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App