2017 चुनावों के लिए कस लें कमर

By: Jan 16th, 2017 12:05 am

कुल्लू —  बंजार कांग्रेस की मासिक बैठक गड़सा घाटी के बहुगुणा गांव में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। वहीं, बैठक में आयुर्वेद  एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने  बैठक में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द हर पंचायत में गांव-गांव और पांव-पांव कार्यक्रम के तहत हर गांवों का दौरा किया जाएगा। वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि आयुर्वेद मंत्री ने बंजार विधानसभा का अथाह विकास किया है और लोगों में विश्वास है। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि बंजार विधानसभा के हर क्षेत्र का एक समान विकास किया है। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2017 के चुनावों के लिए सभी कमर कस लें। सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्यता की शर्त भी रखी। अगली बैठक में सभी कार्यकर्ता अपनी उपस्थीति दर्ज करने पर सभी ने अनिवार्यता की शर्त स्वीकार की । बैठक में अपैक्स के चेयरमैन टैहल सिंह राणा, देवी सिंह पाल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंजार कांग्रेस मोती राम पालसरा, तारा सिंह नेगी, डूर सिंह महासचिव, रोशन पाल महासचिव, राजेंद्र पाल महासचिव, अमर सिंह महासचिव, महेंद्र शशि महासचिव, घनश्याम गौतम मीडिया प्रभारी, बुद्धि सिंह जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, वीना देवी प्रधान तरगाली पंचायत, छाया ठाकुर अध्यक्ष शहरी महिला कांग्रेस, घुंगरमल पूर्व प्रधान, टेढ़ी सिंह कोषाध्यक्ष, नरेश ठाकुर प्रधान शैंशर, जीत राम सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App