31 सड़कों पर यातायात बहाल

By: Jan 10th, 2017 12:07 am

newsचंबा —  बर्फबारी व बारिश के कारण बंद अधिकांश मार्गों पर लोक निर्माण विभाग ने यातायात बहाल कर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बना दिया है। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को बर्फबारी व बारिश का दौर थमते ही लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ कर रखा था। दोपहर बाद तक करीब-करीब सभी मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। कुछेक बंद मार्गों पर यातायात बहाली को लेकर काम जारी था। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण बंद चंबा मंडल के अधीन पड़ने वाली 35 में 31 सड़कों से बर्फ  हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। चंबा मंडल की महज जोत, टेपा, भराड़ा और सनवाल मार्ग ही अब खुलना बाकी हैं। सलूणी मंडल के अधीन पड़ने वाले अधिकांश मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है।  लोक निर्माण विभाग बर्फबारी से सड़कों को हुए नुकसान की भरपाई में भी जुट गया है। जनजातीय उपमंडल भरमौर में भी बर्फबारी के कारण बंद मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। भरमौर के कई संपर्क मार्गो पर यातायात बहाल करने में कामयाबी भी हासिल कर ली गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App