50 दिन के बाद भी नकदी निकासी पर पाबंदी क्यों
कोलकाता — पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि 50 दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बैंकों से नकदी निकासी पर पाबंदी क्यों है। सुश्री बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को हर क्षेत्र में पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारें सत्ता में आ सकती हैं, लेकिन वे लोगों के आर्थिक अधिकार नहीं छीन सकतीं। उन्होंने पूछा कि 50 दिन पूरे हो चुके हैं। आप लोगों से उनकी गाढी कमाई के पैसे निकालने का अधिकार कैसे छीन सकते हैं। मोदी बाबू, जनता आपकी सरकार से भीख नहीं मांग रही है। नकदी निकासी पर अब तक पाबंदी क्यों है। उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा तय की गई 50 दिन की सीमा अब खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री ने काला धन वापस लाने का वादा किया था, मगर वह ऐसा करने में विफल रहें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
