इंटक को कांग्रेस अध्यक्ष से प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

By: Feb 15th, 2017 12:01 am

पालमपुर  – इंटक संगठन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है, अगर उन्हें प्रमाण पत्र चाहिए तो वह राहुल गांधी से बात कर सकते हैं। यह बात युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने पालमपुर में कही। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक संगठन है तथा इंटक द्वारा आगे अपने सभी संगठन बनाए गए हैं। इसमें महिला इंटक, युवा इंटक तथा सेवा इंटक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानून बदलने की बात कर रही है, यदि ऐसा होता है तो श्रमिकों के हाथ में भविष्य में कुछ भी नहीं रहेगा। इस समय लगभग 40 हजार करोड़ पीएफ सरप्लस पड़ा हुआ है। कभी उस पैसे को विकास में लगाने की बात की जाती है तो कभी कर्मचारियों की भलाई में, यह साफ नहीं किया जा रहा है। बहुत जल्द युवा इंटक का एक सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस युवा कार्यकारिणी को भी बुलाया जाएगा।  इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव लबिंदर सिंह चिलबाल, यशपाल ठाकुर, सीताराम सैणी, विशाल, आशीष पटियाल, जिला युवा इंटक अध्यक्ष अर्चित ठाकुर, हमीरपुर युवा इंटक अध्यक्ष प्रिंस बनियान व चंबा के अध्यक्ष चिंतामणि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App