उत्तराखंड में आज वोट मांगेंगे सीएम, धूमल

By: Feb 10th, 2017 12:01 am

पांवटा साहिब— प्रदेश के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री दो दिनों तक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में गरजेंगे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कर समर्थन मांगेंगे। शुक्रवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में दोनों नेताओं की रैलियां होगी। वहीं मुख्यमंत्री अब 10 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे देहरादून में पत्रकारवार्ता और दोपहर बाद 3.00 बजे साहपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि 11 फरवरी को 12.00 बजे यमुनोत्री और शाम 4 बजे विकासनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App