कर्ज से तंग आकर पंप आपरेटर ने दी जान

By: Feb 8th, 2017 12:01 am

मंडी — आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान आईपीएच विभाग के पंप आपरेटर ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आईपीएच कर्मी का शव मंडी शहर के एक होटल में मंगलवार को बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्म सिंह पुत्र प्रभुराम निवासी मलवाना डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। खुदकुशी करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें आर्थिक तंगी व ऋण को आत्महत्या करने को वजह बताया है।  जानकारी के अनुसार धर्म सिंह ने जेल रोड स्थित एक निजी फाइनांस कंपनी से 50 हजार रुपए का ऋण लिया था। इस राशि में से वह 90 हजार रुपए भर चुका था, लेकिन वह अब भी ऋणी बताया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मृतक के बेड के पास ही सल्फाश की गोलियां पड़ी हुई मिलीं। इसके बाद पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।  उधर, मंडी एसपी प्रेम ठाकुर ने बताया कि छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को बारीकी से जांच के आदेश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App