कांग्रेस की मजबूती को बनाई रणनीति

By: Feb 26th, 2017 12:01 am

मंडी — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक विजय पाल सिंह ने शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और पार्टी प्रदेश के मीडिया अध्यक्ष एवं महासचिव नरेश चौहन से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लंबी मंत्रणा की। विजय पाल सिंह ने बताया कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ चुनावी वर्ष में सारे प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिससे प्रदेश का बुद्धिजीवी वर्ग देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ चलने में गर्व महसूस करे। विजय पाल ने अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App