किसान सीखेंगे आधुनिक विधियां

By: Feb 16th, 2017 12:02 am

यमुनानगर— वन विभाग हरियाणा द्वारा हर्बल पार्क चूहड़पुर में  दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कृषि वानिकी कार्यशाला का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने दीप शिखा प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यशाला का समापन 16 फरवरी को सायं 3 बजे होगा जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यशाला के प्रथम दिन हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह तथा वन राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कृषि वानिकी पर आधारित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के वन विभाग के उच्च अधिकारी तथा कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।  कृषि वानिकी कार्यशाला में बोलते हुए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर  पाल ने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र कम होने के बावजूद यह देश का एक मात्र राज्य है, जिसमें लकड़ी की उपलब्धता घरेलू जरूरत से ज्यादा है। यमुनानगर के गांव चूहडपुर में स्थित कृषि वानिकी की इस राष्ट्रीय कार्यशाला में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App