कैशलैस सोसायटी जोडे़गी 11 करोड़ व्यापारी

By: Feb 28th, 2017 12:06 am

चंबा —  जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को लोनिवि के विश्रामगृह परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देसराज बसंत ने की, जबकि जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में स्वच्छता अभियान के अलावा केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के संयोजक देसराज बसंत ने बताया कि एक बूथ दो व्यापारी अभियान को लेकर कार्य कर रही है। और इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि पीएम मोदी के सार्थक प्रयासों से आज देश कैशलैस सोसायटी की ओर अग्रसर हो रहा है। कैशलैस सोसायटी अभियान भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर को समर्पित किया गया है। 11 करोड़ छोटे व्यापारियों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे कैशलैस सोसायटी का निर्माण कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला कर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने की दिशा में साहासिक कदम उठाया है। जिसे देश की जनता का समर्थन मिला है। जिसका उदाहरण हाल ही में महाराष्ट्र में हुए नगर निकायों के चुनाव में भाजपा को मिली सफलता है। बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के डलहौजी मंडल के संयोजक देसराज, चंबा के राजकुमार, चुराह के चत्तर सिंह, भरमौर के अमित और पांगी के धर्म सिंह सहित जिला कार्यकारिणी सदस्यों में शिव कुमार, राजेश छाबड़ा, सुशील महाजन व अन्य सदस्य बड़ी संख्या में शािमल हुए।

तीन दिन तक साफ रहेगा मौसम

चंबा-पहाड़ी जिला चंबा सहित आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों के अंदर आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। उधर, दो तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद आज तक खिली धूप से लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। सोमवार को चंबा का मीनिमम तापमान 5.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं, दिन के समय तापमान आठ डिग्री तक पहुंच रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App