डाइट में कवियों का धमाल

By: Feb 21st, 2017 12:05 am

सोलन —  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सभागार में राष्ट्रीय महिला काव्य मंच सोलन इकाई द्वारा आयोजित कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब और हिमाचल के वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। राष्ट्रीय काव्य मंच व महिला काव्य मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक नरेश नाज इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित थे, जबकि पटियाला से आई राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय संरक्षिका गुरनीर साहनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  महिला काव्य मंच पंजाब की अध्यक्ष मधु चोपड़ा ने अपनी मधुर आवाज़ में सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान नरेश नाज ने राष्ट्रीय मार्गदर्शक के नाते मंच की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया और बताया कि मंच का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना व देश प्रेम की भावना जागृत करना है। इस मौके पर कवियों ने विभिन्न रचनाएं पेश की, जिनकी खूब सराहना की गई। अंत में राष्ट्रीय महिला काव्य मंच हिमाचल की उपाध्यक्ष मंजुला ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोंगों का धन्यवाद दिया और सफल आयोजन के लिए सब के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App