दिव्य हिमाचल के पत्रकार को मातृशोक

By: Feb 4th, 2017 12:01 am

झंडूता— मीडिया ग्रुप  दिव्य हिमाचल के बरठीं से पत्रकार चमन खजूरिया की माता कौशल्या खजूरिया (85) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। सीर खड्ड के किनारे शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमति कौशल्या की अंतिम यात्रा में  बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।  कौशल्या खजूरिया को उनके बेटों रोशन खजूरिया व चमन खजूरिया ने मुखाग्नि दी।  वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इस दुखद घड़ी में दिव्य हिमाचल परिवार ने उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की  तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App