दून को कांग्रेसमुक्त करने का संकल्प

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

बीबीएन— भारतीय जनता पार्टी दून मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी का पहला कार्यक्रम शनिवार को बद्दी में समर्पण दिवस के रूप में मनाया। बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल को दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति का अध्यक्ष बनाया गया। मंडल के प्रवक्ता तरसेम चौधरी व जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक कृष्ण कौशल ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समिति द्वारा हलके के प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनको अनेक जानकारियां दी जाएंगी। इस दौरान जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। दीनदयाल के विचारों व सिद्धांतों का बखान समर्पण निधि में यथासंभव सहयोग के अलावा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचार सांझा करते हुए दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सरदार ध्यान सिंह लादी ने समर्पण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि दून विधानसभा क्षेत्र को वह कांग्रेस मुक्त बनाएंगे व जिस किसी भी आम कार्यकर्ता को भी पार्टी का टिकट मिलता है, उसका तन-मन-धन से पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्ण कालिक विस्तारक के तौर पर उपस्थित हुए अनिल कौशल, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, डा. श्रीकांत, डीआर चंदेल, हंसराज चंदेल, परमजीत पम्मी, ध्यान सिंह लादी, गोपाल चंद नेगी, तरसेम चौधरी, कृष्ण कौशल, सरवन चंदेल, भगत राम ठाकुर, ललित चंदेल, सिकंदर बंसल, संजीव शर्मा, प्रेम चंद ठाकुर, संजीव कौशल, प्रीतम सैणी, प्रकाश स्नेड, दीपक शर्मा, अमरचंद थाना, गुरमीत ठाकुर, कृष्ण चौधरी, वीर सिंह, माधोराम मेहता, सुनील ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App