देवताओं के आगे झुके हजारों शीश

By: Feb 28th, 2017 12:05 am

मंडी – शिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को हजारों लोगों ने देवी-देवताओं के दर्शन किए। मंडी कालेज व आसपास के क्षेत्र में विराजमान देवी-देवताओं के समक्ष सुबह से ही हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान भक्तों ने अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के पास हाजिरी भरकर मन्नत मांगी।  वहीं मौसम का मिजाज बेहतर होने के कारण लोगों ने जी भरकर दर्शन किए। इसके चलते भक्त अपने-अपने देवी-देवता के दर्शन करके निहाल हुए। इसके अलावा कुछ लोग अपनी देवी-देवताओं के साथ   वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते मंडी  कालेज प्रांगण तक पहुंचे। इस आस्था भरे सैलाब को लेकर लोग निहाल हुए। वहीं परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने देवताओ से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। कालेज प्रांगण में माता हिडिंबा, मगरू महादेव, देव चपलांदू नाग, मांहूनाग देवता छांजणू, देव घटोत्कच, देव चूंजवाला ऋषि, देव विष्णु मतलोड़ा, देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट सहित अन्य देवी-देवता विराजमान रहे। समस्त देवी-देवताओं का भक्तों ने दर्शन किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App